गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)के शीर्ष दूरसंचार प्रशिक्षण संस्थान एडवांस्ड लेवल टेलीकॉम ट्रेनिंग सेंटर (एएलटीटीसी) को नया मुख्य महाप्रबंधक मिल गया है। भारतीय दूरसंचार सेवा 1992 बैच के वरिष्ठ अधिकारी शशांक चंद्रकुमार भालेकर ने बुधवार को मुख्य महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। दूरसंचार क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले भालेकर अब तक महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, उत्तर-पूर्व, चेन्नई मेट्रो तथा एएलटीटीसी गाजियाबाद समेत विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में अनेक प्रशासनिक एवं तकनीकी दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने सहायक मंडल अभियंता से लेकर प्रधान महाप्रबंधक तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठन की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान दिया है। अब से पहले वे प्रधान महाप्रबंधक, पुणे टेलीकॉम...