मोतिहारी, फरवरी 9 -- मोतिहारी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में एएलटीएफ की टीम ने छापेमारी कर शराब तस्करों पर कार्रवाई की है। एएलटीएफ की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान 5 शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है। इस दौरान 425 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया है। वहीं 10,500 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...