चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- चक्रधरपुर संवाददातारेलवे बोर्ड एएम-आरईआर के तिवारी ने सोमवार को चक्रधरपुर का दौरा किया। उन्होंने टीआरडी टीएसएस, ओएचई डिपो, डीआर ट्रेनिंग स्कूल, हॉस्टल, पीएस आई डिपो, टीपीसी कंट्रोल इत्यादि का दौरा कर उनका निरीक्षण किया। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के लिफ्ट और एक्सीलेटर का भी जायजा लिया। इस निरीक्षण में उनके साथ पी सी ई ई नवीन कुमार, सी ईडीई नीरज कुमार समेत इलेक्ट्रिकल विभाग के विभिन्न आला अधिकारी उपस्थित रहे। एएम तिवारी ने चक्रधरपुर के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करने के उपरांत ने चक्रधरपुर से विंडो ट्रैलिंग करते हुए टाटा नगर रवाना हो गए। यह भी पढ़ें- रेलवे बोर्ड के सदस्य का मंडल में निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...