लखनऊ, अप्रैल 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाताएएमसी के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी) का सफल समापन हुआ। इस दौरान कोर्स समापन परेड में युवा सैन्य अफसरों की कदम ताल देखने लायक थी।नौ सप्ताह के इस कोर्स में युवा आर्म्ड फोर्सेज़ मेडिकल और डेंटल ऑफिसर्स को इंटेंसिव कॉम्बैट मेडिकल सपोर्ट ट्रेनिंग दी गई। उद्देश्य है कि ये अफसर अपनी ड्यूटी अच्छे से कर सकें और इन युवा प्रोफेशनल्स को यूनिफॉर्म में मेडिकल और डेंटल ऑफिसर्स में बदला जा सके। ऑफिसर्स ने ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) प्रोवाइडर कोर्स में भी हिस्सा लिया। उन्हें आधुनिक टेक्नोलॉजी के बारे में सिखाया गया जो आज की पीढ़ी के युद्धों को आकार दे रही हैं। इस पाठ्यक्रम में त्रिसेवा प्रतिनिधित्व वाली 38 महिला अधिकारियों सहित 123 अधिकारी शामिल थे। परेड को सैन्य परंपराओं के साथ...