बिजनौर, अप्रैल 14 -- नहटौर। नहटौर निवासी कुलसुम हैदर ने एएमयू 10वीं बोर्ड परीक्षा में तृतीय स्थान और बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। कुलसुम हैदर की उपलब्धि पर परिजनों ने खुशी जताई है। नहटौर के मोहल्ला हकीमान निवासी सरकार हैदर व शैला हैदर की पुत्री कुलसुम हैदर ने अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज अलीगढ़ से दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। घोषित परीक्षा परिणाम के अंतर्गत कुलसुम हैदर ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर बोर्ड में तृतीय स्थान एवं बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुलसुम हैदर ने गणित और विज्ञान में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कुलसुम हैदर ने बताया कि उसका लक्ष्य चिकित्सक बनकर आम जन की सेवा करना है। नहटौर के लोगों ने भी कुलसुम की उपलब्धि को गौरवपूर्ण बताया। साथ ही उन्होंने अन्य छात्रों से भी कुलसुम हैदर से प्रेरणा लेने का आह्वान ...