अलीगढ़, अप्रैल 25 -- अलीगढ़ । एएमयू के हॉकी ग्राउंड में शुक्रवार को बड़ी घटना होते होते रह गई। शाम के वक्त तीन नाबालिग कार सवारों हॉकी ग्राउंड में कार घुसा दी। जिससे हॉकी ग्राउंड की दीवार और लोहे की रेलिंग टूट गई। मौके पर मौजूद छात्र और शिक्षकों ने तीनों को पकड़कर प्रॉक्टर टीम को सौंप दिया। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान ने बताया कि तीनों ही नाबालिग थे। जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी। यह भी पढ़ें- हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार यह भी पढ़ें- बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा समेत तीन लोग हादसे में जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...