एएमयू से 500 करोड़ की जमीन कराई कब्जा मुक्त, राइडिंग फील्ड की जमीन को लेकर महाभारत
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 21 -- यूपी के अलीगढ़ जिला प्रशासन और नगर निगम ने गुरुवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए एएमयू के कब्जे से करीब 500 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई। निगम के इतिहास में इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताया जा रहा है। ग्राम भमोला माफी स्थित नगला पटवारी में 10 गाटा संख्या से लगभग 3.863 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा प्राप्त कर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगाते हुए कब्जा ली गई संपति की तार फेंसिंग भी करा दी गयी। नगर निगम संपत्ति विभाग की ओर से 14 अगस्त को डीएम व एसएसपी को भेजे पत्र में इस भूमि की पैमाइश एवं वायर फेंसिंग के लिए गुरुवार का दिन निर्धारित किया गया था। दोपहर करीब 12 बजे नगरायुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अगुवाई में एसडीएम कोल गजेन्द्र सिंह, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव, एसीएम द्वितीय परितोष मिश्रा, सीओ सर्वम सिंह मय फोर्स के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.