अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन पुलिस ने एएमयू सर्किल के पास सोमवार की रात बाइक से स्टंटबाजी करते दो युवकों को दबोच लिया। बिना नंबर प्लेट की बाइक से वह स्टंटबाजी कर रहे थे। पुलिस ने बाइक को सीज कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एएमयू सर्किल से लालडिग्गी की ओर सोमवार की देर रात दो युवक मोटरसाइकिल आर 15 पर सवार होकर तेज गति से बाइक चलाते हुए स्टंटबाजी कर रहे थे। यह देख राहगीर दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अमन निवासी खोड़ा कॉलोनी, नोएडा सेक्टर-62, जिला गाजियाबाद और सुहैब निवासी जमालपुर, सिविल लाइंस के रूप में दी है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बाइक को सीज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।...