अलीगढ़, मई 13 -- मेरठ, प्रमुख संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के शिक्षक राव दानिश हिलाल की हत्या करने वाले मुनीर गैंग के शूटर और एक लाख के इनामी जुबैर को यूपी एसटीएफ ने बुधवार अलसुबह लोहियानगर थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड पर अल्लीपुर के पास एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी के पास से दो पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की गई। जुबैर कुख्यात मुनीर गैंग का शूटर था और पिछले चार साल से शाहीन बाग में पनाह लिए हुए था। एएमयू के शिक्षक राव दानिश हिलाल की 24 दिसंबर 2025 को यूनिवर्सिटी के कैनेडी हॉल के सामने 5 गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह भी पढ़ें- लूट और हत्या का आरोपी एक लाख का इनामी जुबैर एसटीएफ एनकाउंटर में ढेर, मुनीर गैंग का था शूटर पुलिस ने खुलासा किया कि जुबैर और उसके भाइयों यासिर और फहद ने हत्या की थी। दरअसल, वर्ष 2018 में जुबैर ने ...