अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सभी हॉल ऑफ रेज़िडेंस, विशेष रूप से गर्ल्स हॉस्टलों में नियमित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने, विश्वविद्यालय स्तर पर पेशेवर काउंसलरों की नियुक्ति की मांग की गई है। शोध छात्र आकिब खुर्शीद ने कुलपति को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि छात्रों के मानसिक, शैक्षणिक और भावनात्मक मुद्दों के समाधान हेतु संरचित और गोपनीय काउंसलिंग व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्र-प्रशासन संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है, जिसके गैप की वजह से पिछले कई सालों में सुसाइड की दर कैंपस में बढ़ी है। प्रस्ताव में नियमित काउंसलिंग सत्र, सुलभ काउंसलिंग केंद्रों की स्थापना, छात्रों और हॉ...