अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में कक्षा में एक छात्र ने छात्रा पर सिरिंज से एसिड फेंक दिया। इससे उसका हाथ झुलस गया। छात्रा ने पहले घटनास्थल एएमयू से बाहर बताया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। जांच में पता चला कि घटना एएमयू में हुई थी। मामले में आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके की छात्रा एएमयू में स्नातक की छात्रा है। उसने तहरीर में कहा है कि उसकी की क्लास में पढ़ने वाले हबीब हॉल निवासी मदनी (मूल निवासी बहराइच) ने करीब दो सप्ताह पहले क्लास में ही उसके ऊपर सिरंज से एसिड फेंका था। उस समय क्लास में दोनों छात्र ही मौजूद थे। उस समय डर के चलते छात्रा ने किसी को घटना के संबंध में नहीं बताया था और न ही शिकायत की थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.