वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 12 -- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के विकारुल मुल्क (वीएम) हॉल में चल रहे हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। यह गिरोह समलैंगिकों के लिए बने गे डेटिंग ऐप (ग्राइंडर) पर प्रोफाइल बनाकर युवकों को दोस्ती और मिलने के बहाने एएमयू के हॉल में बुलाते थे। फिर बंधक बनाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लेते और ब्लैकमेल करके वसूली करते थे। एएमयू कर्मचारी के बेटे से इसी तरह 25 हजार रुपये वसूले जाने के बाद पुलिस ने गिरोह का खुलासा करके एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है, जो एएमयू में ही बीबीए तृतीय वर्ष का छात्र है। सिविल लाइन क्षेत्र के एक इलाका निवासी एएमयू कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि घटना 17 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे की है। एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके 19 वर...