अलीगढ़, अप्रैल 4 -- अलीगढ़। हर्ष उद्यान रिसोर्ट में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के महिला वर्ग द्वारा "ईद एवं होली मिलन समारोह" का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एएमयू कुलपति नईमा खातून ने शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी सौहार्द, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया। ईद एवं होली जैसे पावन पर्वों के इस संयुक्त आयोजन ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रो. नईमा खातून ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विभिन्न संस्कृतियों के बीच आपसी सम्मान एवं समझ को मजबूत बनाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.