अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित एमबीए, एमएसडब्ल्यू, एमपीएच व बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 6,438 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह की पाली में आयोजित एमबीए, एमएसडब्ल्यू व एमपीएच प्रवेश परीक्षा में कुल 4,254 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें अलीगढ़ केंद्र पर 3,967 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जिनमें 2,398 पुरुष और 1,569 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इसके अलावा कोलकाता केंद्र पर 177 तथा कोझिकोड केंद्र पर 110 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अलीगढ़ में इस परीक्षा के लिए विभिन्न विभागों और संकायों को केंद्र बनाया गया था। यह भी पढ़ें- बीएड संयुक्त प्रवेश : 10 केंद्रों पर परीक्षा में 90.74 प्रतिशत रही उपस्थिति पुरुष अभ्यर...