अलीगढ़, अप्रैल 13 -- अलीगढ़, सुमित शर्मा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में छात्र के कमरे से पिस्टल की मैग्जीन, कारतूस, फर्जी अभिलेख व अन्य संदिग्ध सामान मिलने के बाद से फरार छात्र शहबाज व उसके साथी की पुलिस तलाश में जुटी है। इसमें शहबाज के दिल्ली में होने की आशंका है। वहीं, उसके साथी इदरीश को जेल भेजने के मामले में अदालत के आदेश पर सोमवार को थाना सिविल लाइन व क्वार्सी पुलिस की ओर से थानों की सीसीटीवी पेश की जाएंगी। बीते सोमवार को क्वार्सी थाना क्षेत्र के एफएम टॉवर इलाके में हुई फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान शहंशाहबाद निवासी शहबाज के रूप में हुई, जो एएमयू में एमसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसकी तलाश में पुलिस ने सर जियाउद्दीन हॉल के जफर अहमद सि‌द्दीकी होस्टल के कमरे में दबिश दी, जहां से 26 प्...