एएमयू छात्रा के पीछे चाकू लेकर दौड़े युवक ने पार कीं सारी हदें, दीवार कूदकर हॉस्टल में घुसा
अलीगढ़, मई 11 -- Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में करीब डेढ़ माह से छात्रा का पीछा करके उसे परेशान कर रहे आरोपी ने रविवार को सारी हदें पार कर दीं। उसने होस्टल के पास छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास किया। छात्रा जैसे तैसे वहां से निकली तो आरोपी पीछा करते हुए दीवार कूदकर होस्टल में घुस गया। शोर मचाने पर प्रॉक्टोरियल टीम पहुंच गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है। मामले में अनुशासक कार्यालय में शिफ्ट इंचार्ज सालिम मियां ने प्रॉक्टर के माध्यम से तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि पिछले कई दिनों से एक अज्ञात व्यक्ति एएमयू की एक छात्रा व अन्य कई छात्राओं का संदिग्ध तरीके से पीछा करता था। कई बार आरोपी ने छात्रा को छेड़ने, परेशान करने और उत्पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.