वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 20 -- UP News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में दोस्त से मिलने आए पीलीभीत के डॉक्टर को घेरकर अभद्रता करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो एएमयू छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान हुई थी। दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोप है कि डॉक्टर को लड़कों ने घेर लिया था। विरोध करने पर उनका वीडियो बनाने लगे। हत्या की धमकी देते हुए कहा कि एएमयू मिनी पाकिस्तान है। तुझे काटकर दफना देंगे। बाद में डॉक्टर को प्रॉक्टर ऑफिस ले जाया गया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को बचाया और कैंपस के बाहर छोड़ा था। इस केस में 30 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें- UP के इस शहर में अपने घर का है सपना तो कर लें तैयारी, 974 प्...