अलीगढ़, अप्रैल 19 -- फोटो 00अलीगढ़ । वरिष्ठ संवाददाताएएमयू के विधि विभाग में अंतिम वर्ष का परिणाम जारी होते ही हंगामा शुरू हो गया। विभाग द्वारा करीब 80 छात्रों का परिणाम रोक दिया गया है। जिससे छात्र आक्रोशित हो उठे। उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं प्रॉक्टोरियल टीम पर मारपीट का आरोप भी लगाया।एएमयू के विधि विभाग में अध्ययनरत छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। विवि द्वारा पांचवें सेमेस्टर का परिणाम शनिवार को जारी किया गया। जिसमें 110 छात्र छात्राओं में से 80 छात्रों का परिणाम रोक दिया गया। जिसे लेकर छात्रों ने शनिवार को विधि विभाग में प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि द्वारा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन में प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंची। छात्र और सुरक्षा कर्मियों में झड़प देखने को मिली...