धनबाद, फरवरी 8 -- बरोरा, प्रतिनिधि। एएमपी कोलियरी के शताब्दी कोल डंप में शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे कोयला अनलोड करने के दौरान हॉलपैक डंपर में आग लग गई। आग अचानक ऑपरेटर केबिन के बगल में लगी थी। ऑपरेटर ने केबिन से कूदकर खुद को बचाया। आग लगने के कारण हॉज पाइप फटना और उसमें शॉट शर्किट होना बताया जा रहा है। स्थानीय प्रबंधन और कर्मियों ने पानी टैंकर से जलता हुआ हॉलपैक डंपर पर पानी डाला। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कंपनी को लाखों रुपये नुकसान होने की आशंका है। जबकि स्थानीय प्रबंधन के अनुसार आग से हॉलपैक डंपर को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...