गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (एएफएसओ) विजय कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एएफएसओ के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच रिपोर्ट के बाद विभाग की ओर से तेरह माह बाद कार्रवाई की गई। एएफएसओ का मुख्यालय अब कैथल तय किया गया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के महानिदेशक अंशज सिंह की ओर से एएफएसओ विजय कुमार को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो ने 16 अप्रैल 2025 को विजय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। मामला दर्ज होने के बाद भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग विजय कुमार के खिलाफ कोई भी विभागीय कार्यवाही नहीं की गई। बीते जनवरी में एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक अंशु सिंगला ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्...