दुमका, अगस्त 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। एएन कॉलेज में इको क्लब एवं बॉटनी डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया l वन महोत्सव के दौरान फलदार पौधों का रोपण और वितरण किया गया l फलदार पौधों में आम, अमरुद, शरीफा, पपीता, नींबू, कटहल, जामुन, इमली के साथ साथ पीपल, बड़, करी पत्ती, लाल चंदन इत्यादि उपयोगी पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया l यह भी पढ़ें- Dumka News: एएन कॉलेज में वन महोत्सव आयोजित किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य इको क्लब कोऑर्डिनेटर एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अमर नाथ सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज परिसर एवं आस पास के गांव में जैव विविधता संरक्षण के साथ साथ हरित पट्टी का समुचित विकास सुनिश्चित करना है l डॉ. सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित प्रकृतिप्रेमियों को सम्बोधित...