दुमका, सितम्बर 11 -- एएन कॉलेज में परियोजना कार्य को लेकर कार्यशाला आयोजित दुमका, प्रतिनिधि।एएन कॉलेज में हिंदी एवं अन्य विभागों द्वारा स्नातक पांचवे सत्र के विद्यार्थियों के लिए परियोजना कार्य को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि जो विद्यार्थी अपने निर्देशक के मार्गदर्शन में परियोजना कार्य पूरा करेंगे, उन्हें आगे शोध कार्य में काफी मदद मिलेगी। महाविद्यालय समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय के अनुसार परियोजना कार्य पूरा करने के लिए समय-समय पर महाविद्यालय आकर निर्देशक से मार्गदर्शन लेना होगा। तभी वे निर्धारित 40 दिनों के अंदर कार्य पूरा कर विषय विशेषज्ञ के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे और मौखिकी भी अच्छे से दे सकेंगे। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अन्हद लाल ने विद्यार्...