दुमका, मई 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड ग्रासरूट इन्नोवेशन इंटर्नशिप प्रोग्राम में एएन कॉलेज दुमका के 16 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है l इनको चार टीमों में बांटा गया है l प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे l एक फैकल्टी मेंटर दो टीमों का मार्गदर्शन करेंगे l इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह जो स्वयं दो टीमों के फैकल्टी मेंटर हैं ने बताया की यह इंटर्नशिप प्रोग्राम जिसे 2025 में मंजूरी मिली थी। यह कॉलेज छात्रों के लिए एक अनूठी पहल है l इसका उद्देश्य छात्रों को पूर्व से चयनित पंचायत के दो गावों में जाकर स्थानीय चुनौतियों, पारम्परिक ज्ञान और ...