एएन कॉलेज का इक्विटी फाउंडेशन के साथ करार
पटना, अगस्त 18 -- एएन कॉलेज पटना और इक्विटी फाउंडेशन ए फोरम फॉर वुमन एंड चाइल्ड के बीच मंगलवार को कॉलेज परिसर में मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र स्थापित करने को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह केंद्र विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गोपनीय व पेशेवर मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करेगा। इस एमओयू पर इक्विटी फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक नीना श्रीवास्तव और कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रत्ना अमृत ने हस्ताक्षर किए। समझौता तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा।केन्द्र के प्रमुख उद्देश्यों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, समस्याों की प्रारंभिक पहचान, समय पर हस्तक्षेप और कलंक मुक्त परिसर वातावरण का निर्माण शामिल है। यहां व्यक्तिगत परामर्श, संकट प्राथमिक सहायता, तनाव प्रबंधन, जीवन-कौशल विकास और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों को रेफरल जैसी सेवाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.