एएन कॉलेज और मेधा लर्निंग फाउंडेशन के बीच करार
पटना, सितम्बर 2 -- एएन कॉलेज और मेधा लर्निंग फाउंडेशन, लखनऊ के बीच विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता एवं उद्यमिता कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से करार हुआ। समझौते के तहत कॉलेज परिसर में मेधा कॅरियर सेंटर की स्थापना की जाएगी। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत और मेधा लर्निंग फाउंडेशन की ओर से अभिषेक ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। कॅरियर सेंटर के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन कौशल (लाइफ स्किल), रोजगारपरक कौशल (एम्प्लॉयबिलिटी स्किल), उद्यमिता, उद्योग जगत से परिचय, विशेषज्ञ व्याख्यान, कार्यशालाएं, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इच्छुक विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। मौके पर कॉलेज बर्सर डॉ. अभिषेक दत्ता, प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. संजय सिंह व मेधा लर्निंग फाउंडेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.