पटना, जुलाई 3 -- एएन कॉलेज में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. निहारिका कुमारी को स्टार्ट-अप सेल का प्रभारी नियुक्त किया है। यह निर्णय बिहार सरकार के उद्योग विभाग को भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में लिया गया है, ताकि कॉलेज परिसर में स्टार्ट-अप गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। डॉ. निहारिका तुरंत प्रभाव से यह पदभार ग्रहण कर लेंगी। इस संबंध में प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत ने अधिसूचना जारी की है। नई प्रभारी को स्टार्ट-अप सेल की सभी गतिविधियों को उद्योग विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. निहारिका छात्रों और शिक्षकों में उद्यमशीलता की संस्कृति विकसित करने, मेंटरिंग, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और जागरूकता कार्यक्रम करेंगी। वह सरकारी एजेंसियों, इनक्यूबेशन ...