पटना, सितम्बर 24 -- एएन कॉलेज कॉलेज अपने पूर्ववर्ती (पासआउट) छात्रों की अकादमिक और कॅरियर प्रगति की जानकारी जुटाएगा। कॉलेज प्रशासन ने ब्यौरा जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज के प्लेसमेंट एवं गाइडेंस सेल की ओर से इसको लेकर सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है। कॉलेज प्रशासन स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के चार सत्रों के पासआउट छात्रों का डेटा जुटाएगा। यह डेटा कॉलेज की ओर से पूर्ववर्ती छात्रों के डेटा बेस को सुदृढ़ करने के साथ ही आगामी नैक मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर भी एकत्रित किया जा रहा है। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रत्ना अमृत के निर्देश के अनुसार पीजी के चार सत्रों 2021-23, 2022-24, 2023-25 और 2024-26 और यूजी के चार सत्रों 2020-23, 2021-24, 2022-25 और 2023-26 के सभी छात्रों पर लागू है। छात्रों को अपनी शैक्षणिक उप...