जामताड़ा, फरवरी 9 -- नारायणपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में सोमवार को एएनसी जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत आयोजित इस शिविर में सीएचसी नारायणपुर की मेडिकल टीम ने गर्भवती महिलाओं का एंटी नेटल चेकअप किया। शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं के ब्लड सैंपल लेकर एचआईवी, हीमोग्लोबिन, वीडीआरएल, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, प्रोटीन व यूरिन समेत अन्य आवश्यक जांच की गई। जांच के बाद चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को मेडिकल पर्ची देते हुए जय उषा गायनेकोलॉजिक सेंटर, नारायणपुर में नि:शुल्क अल्ट्रासोनोग्राफी कराने की सलाह दी। मौके पर सीएचसी नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. अर्नव स्वरूप, लैब टेक्नीशियन सूर्यकांत सुधाकर, मधुसूदन कुमार, आनंद मंडल, राजेन्द्र वर्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.