प्रयागराज, सितम्बर 6 -- एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) प्रयागराज यूनिट ने शनिवार रात 468 ग्राम हेरोइन के साथ अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। टीम ने लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र के मलेसेमऊ रोड के पास आरोपी सारूफ निवासी टिकरा उसमा जैदपुर, बाराबंकी को पकड़ा। आरोपी अपने गांव के अन्य साथी मोहम्मद अंसार और मोहम्मद सद्दाम के साथ मिलकर बाराबंकी से हेरोइन लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था। एएनटीएफ प्रभारी सत्येंद्र प्रधान ने बताया कि गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी के दोनों साथियों को भी नामजद कर गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...