बरेली, सितम्बर 5 -- फोटो संख्या 02 -एएनटीएफ ने मीरगंज पुलिस के साथ मिलकर हाईवे पर मारा छापा यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: नानकमत्ता से स्मैक तस्कर कर पिथौरागढ़ ला रहा एक पकड़ा -तस्कर और उसका भाई हेरोइन बनाकर देहरादून में करते थे सप्लाई मीरगंज, संवाददाता। एएनटीएफ ने मीरगंज पुलिस के साथ मिलकर हाईवे पर छापा मारा और मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर को दबोचा लिया। उसके पास से 1.300 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी और उसका भाई हेरोइन बनाकर देहरादून में सप्लाई करते थे।तस्कर की गिरफ्तारी एएनटीएफ की बरेली यूनिट के प्रभारी विकास यादव ने शुक्रवार को अपनी टीम और मीरगंज पुलिस के सहयोग से बरेली रामपुर हाईवे पर परौरा कट के पास छापा मारा और फरीदपुर के मोहनपुर निवासी तस्कर जब्बार खां पुत्र छिद्दन खां को गिरफ्तार कर लिया।बरामद सामग्...