लखीसराय, अक्टूबर 5 -- कजरा, एक संवाददाता। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर विद्यार्थियों का वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) शुरू नहीं कराने को लेकर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

निर्देश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, योजना एवं लेखा-सह-स्थापना, शिक्षा विभाग लखीसराय मोहम्मद इसरार अहमद ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर ओटीआर की प्रक्रिया शुरू कराने का निर्देश दिया है।

पुन: निर्देश जारी पत्र के अनुसार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय घोघी बरियारपुर, नवकाडीह उरेन, तथा उ. वि. हलसी के प्रधानाध्यापकों को पूर्व में अधोहस्ताक्षरी पत्रों के माध्यम से एनएसपी पर ओटीआर जेनरेट कर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद संबंधित विद्यालयों में ओटीआर की प्रक्रिया अब तक शुरू ...