सिमडेगा, फरवरी 28 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में होली मिलन समारोह का आयोजित किया गया। रंगों के इस पर्व पर पूरा कॉलेज परिसर खुशी और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान एएनएम एवं जीएनएम छात्राओं ने सभी शिक्षिकाओं एवं निदेशक को गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का सुंदर दृश्य देखने को मिला। छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत और हंसी-ठिठोली के बीच पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। पारंपरिक होली गीतों पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समारोह को यादगार बना दिया। सभी ने मिलकर मिठाइयों का आनंद भी लिया। मौके पर कॉलेज के निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि होली हंसी-खुशी, प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है। उन्होंने छात्रों...