प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। बहन से मिलने एएनएम सेंटर गई महिला पर उसके पति ने ही जानलेवा हमला कर दिया। जमीन पर पटककर पीटने के साथ उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसकी बहन और पिता पर भी हमले का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ निवासी अयोध्या प्रसाद की पुत्री शीलू शुक्ला बुधवार शाम अपनी बहन से मिलने बड़नपुर एएनएम सेंटर गई थी। आरोप है कि वहां श्रीकांत का पुरवा पंड़वासी निवासी उसका पति अटल तिवारी पहुंचकर उसे गालियां देने लगा। सिर दीवार से टकराकर जमीन पर पटक दिया और गला दबाने लगा। उसकी बहन और मौके पर पहुंचे पिता को भी मारने का प्रयास किया। पुलिस ने शीलू शुक्ला की तहरीर पर जानलेवा हमले का केस दर्जकर आरोपी अटल तिवारी को मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.