कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। विशुनपुरा क्षेत्र के धौरहरा में वर्ष 2022-23 से निर्माणाधीन एएनएम सेंटर अभी तक अधूरा है। गांव के लोगों का कहना है कि अधूरे भवन में स्वास्थ्य केंद्र संचालित हो रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरचंद प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, रामप्रवेश खटिक, इन्द्रासन यादव, सीताराम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्षों से उम्मीद लगाए हैं कि स्वास्थ्य केंद्र पूर्ण हो जाए। इसके पूर्ण न होने से जच्चा-बच्चा केंद्र, प्रसव व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दस किमी दूर मंसाछापर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमरचंद प्रसाद ने कहा ने कहा कि कई बारसदर विधायक व संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि ठेकेदार का भुगतान नहीं होने के कारण निर...