चतरा, मई 31 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभागार मेंं शनिवार को सिविल सर्जन डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद सिंहा की अध्यक्षता में जेई से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के रूप में उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉक्टर पंकज कुमार, डॉक्टर इरफ़ान एवं भी बी डी सलाहकार अभिमन्यु कुमार के द्वारा विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमें जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी एवं सभी एमटीएस और सिएचओ और लैब टेक्नीशियन, एएनएम ने भाग लिया। मौके पर एफएलए प्रदीप कुमार सोनी, डीईओ रंजीत कुमार मिश्रा , आशुतोष कुमार उपस्थित थे।फोटो 30 मई चतरा 5- प्रशिक्षण में शामिल लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...