कोडरमा, जून 3 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कंद्रपडीह उत्तरी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या-03 में टीकाकरण के दौरान नौ माह की बच्ची सुजाता कुमारी की तबीयत बिगड़ने के मामले में कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र में ताला जड़ दिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान एएनएम सहित इसमें और लोगो को बर्खास्त करने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई। जानकारी के अनुसार, कन्द्रपडीह निवासी मोहन साव की नौ माह की पुत्री सुजाता कुमारी को 08 मई को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के दौरान एएनएम ने महज तीन मिनट के भीतर बच्ची को तीन इंजेक्शन लगा दिए, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों के अनुसार बच्ची को तेज ...