एएनएम पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद खुला आंगनबाड़ी केंद्र का ताला
कोडरमा, जून 5 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कंद्रपडीह स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या-03 में ग्रामीणों द्वारा की गई तालाबंदी दूसरे दिन समाप्त हो गई। बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ गौतम कुमार धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया। इसके बाद केंद्र में लगा ताला खुलवाया गया। मौके पर बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र का ताला खोलने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र बंद रहने से छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है।ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-03 में गत 8 मई को टीकाकरण के दौरान नौ माह की बच्ची सुजीता कुमारी (पिता-मोहन साव) को कथित रूप से तीन मिनट के अंदर तीन इंजेक्शन लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.