बरेली, मार्च 14 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर के सभागार में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान एवं प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। ट्रेनिंग में ब्लॉक के सभी एएनएम तथा स्टाफ नर्स को गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम वाली स्थिति को समय पर पहचानने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एएनएम को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के प्रमुख संकेतों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया, पिछले गर्भपात का इतिहास, जुड़वा बच्चे, उम्र संबंधी जोखिम आदि शामिल हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने अनुमानित गर्भवती महिलाओं की गणना, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या का आकलन, गर्भावस्था की प्रारंभिक पहचान, अंतिम मासिक धर्म से अपेक्षित प्रसव तिथि की गणना जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.