मोतिहारी, जुलाई 4 -- पताही। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और पंचायत के स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत नवनियुक्त एएनएम अपने बकाये वेतन को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर चली गईं। इनके हड़ताल पर जाने से टीकाकरण, एएनसी जांच, ओपीडी, एनसीडी आदि प्रभावित हो रहा है। नव नियुक्त एएनएम की नियुक्ति तेरह माह पूर्व हुई थी। अभी तक मात्र चार माह का वेतन मिला है। नौ माह का पेमेंट बकाया है। एएनएम बबली कुमारी, सुनीता कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, खुशबु कुमारी, रिंकू कुमारी, इन्दु कुमारी सहित अन्य सभी 24 एएनएम ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन लगभग दस ऐप पर कार्य करते हैं। समय पर वेतन नहीं मिलने से निजी और परिवारिक जरूरतें भी पुरी नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...