संभल, दिसम्बर 31 -- चन्दौसी। थाना बनियाठेर के गांव आटा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 27 दिसंबर की रात ताले तोड़कर हजारों की चोरी कर ली गई थी। जिसकी रिपोर्ट एएनएम ने थाने में दर्ज कराई है। आवास विकास कालोनी निवासी प्रियंका मौर्य गांव आटा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनएम के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि वह 28 दिसंबर की सुबह मरीज व उनके परिजनों के साथ आरोग्य मंदिर पहुंची तो मैन गेट के ताले टूटे पड़े हुए थे । चोर 27 दिसंबर की रात ताले तोड़कर इंवर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। इससे पूर्व आरोग्य मंदिर में दो बार और भी चोरी हो चुकी है। एएनएम ने थाना बनियाठेर में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...