पटना, फरवरी 24 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडये ने विधान परिषद में मंगलवार को कहा कि राज्य में 7468 एएनएम की नियुक्ति 29 मई, 2025 को की गई थी। इन एएनएम को वेतन भुगतान का निर्देश सभी सिविल सर्जन को दिया गया है। योगदान देने के बाद कार्यरत 7333 एएनएम में से 6500 को वेतन भुगतान किया जा रहा है। शेष सभी एनएनएम कर्मियों का भुगतान मार्च, 2026 तक अनिवार्य रूप से कर दिया जाएगा। इन कर्मियों का वेतन भुगतान तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक कारणों से लंबित है। डॉ. मदन मोहन झा के सवाल पर उन्होंने यह बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...