देवघर, सितम्बर 12 -- सारवां,प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में शनिवार को एएनएम के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जिला शिशु प्रजनन पदाधिकारी की देखरेख में किया गया। जिसमें सारवां एवं सोनारायठाढ़ी प्रखंड के एएनएम ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में डीआरसीएचओ द्वारा नियमित टीकाकरण, एएनसी एवं युविन पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। इस क्रम में प्रशिक्षक द्वारा गर्भवती महिलाओ एवं बच्चों का युविन पोर्टल पर ऑनलाइन सुनिश्चित करने के बारे में दिशा निर्देश दिया गया। बताया कि प्रत्येक गर्भवती को चार एएनसी किया जाना है। हाई रिक्स गर्भवती को चिन्हित किए जाने के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में बीडीएम प्रशांत कुमार, एएनएम शैंपु कुमारी, लूसी बास्की, रीता कुमारी, ममता कुमारी, अंजू कुमारी, स्वाती कुमारी, रीना कुमारी, कविता कुमारी, रेणु कुमारी, आरती...