गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अपर निदेशक स्वास्थ्य के कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में एएनएम की ट्रेनिंग ले रही 100 छात्राओं, अध्यापकों तथा कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ वीके श्रीवास्तव द्वारा डेंगू के लक्षण, कारण, बचाव एवं इलाज की जानकारी दी गई। अपर निदेशक डॉ. जयंत कुमार ने कहा कि मानसून से पूर्व डेंगू के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। संयुक्त निदेशक डॉ. बीएम राव ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में डेंगू के लक्षण दिखाई दें तो उसकी तुरंत जांच करानी चाहिए। यह भी पढ़ें- छात्राओं को दी डेंगू से बचाव की जानकारी यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चलाया जागरुकता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की ...