पूर्णिया, अगस्त 12 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर रेफरल अस्पताल में मंगलवार को एएनएम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एएनएम को डेंगू, फाइलेरिया एवं कालाजार के लक्षण, बचाव और रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में एएनएम को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करें। मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने, घर और आसपास साफ-सफाई रखने तथा पानी जमा नहीं होने देने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा गया। इसके अलावा फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों को एमएमडीपी किट के उपयोग एवं इसके महत्व की जानकारी देने का निर्देश दिया गया। पात्र मरीजों को एमएमडीपी किट उपलब्ध कराने तथा उसका नियमित रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने कहा कि इन बीमारियों की रोकथाम में जागरूकता और स...