एएनएम के घर से लाखों की संपत्ति चोरी
बिहारशरीफ, मई 28 -- हिलसा शहर के मोमिंदपुर मार्ग में हुई घटना फोटो : हिलसा02-हिलसा में चोरी की घटना के बाद गुरुवार को बिखरा सामान दिखाती पीड़िता। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के मोमिंदपुर मार्ग में बंद पड़े एएनएम के घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। पड़ोसियों ने गुरुवार को घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को दी। चोरी की घटना स्व. अशोक कुमार की पत्नी गिरनजू कुमारी के घर में हुई। वे औरंगाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हिलसा का मकान पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा है। बांउड्री फांदकर चोर घर में घुस गये। दो कमरों का ताला तोड़कर अलमारी से 21 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, कनबाली, इन्वर्टर, पंखा, पीतल के बर्तन व महंगे सामान चुरा लिये। गुरुवार को पड़ोसियों की सूचना पर वे घर पहुंची। इसके बाद पुलिस को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.