आरा, मई 15 -- बिहिया। निज संवाददाता स्वास्थ्य विभाग का जोर इन दिनों संस्थागत प्रसव और नियमित टीकाकरण पर सबसे अधिक है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्वास्थ्यकर्मी ही इन योजनाओं की हवा निकाल रहे हैं। भोजपुर जिले के बिहिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यशैली का कड़वा सच सामने आया। चिकित्सा पदाधिकारी को की गई एक लिखित शिकायत के अनुसार, बिहिया के राजा बाजार निवासी संध्या देवी (गर्भवती) सुबह अपना चेकअप कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। उनका टोकन नंबर 011001 था। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने जांच के बाद उन्हें जरूरी टीकाकरण और खून की कमी से बचने के लिए आयरन की गोलियां लेने का परामर्श दिया। लेकिन, जब महिला टीकाकरण कक्ष पर पहुंची, तो वहां ताला लटक रहा था। सुबह के 9:10 बज चुके थे, लेकिन ड्यूटी पर तैनात एएनएम अं...