कौशाम्बी, फरवरी 10 -- सरसवां ब्लॉक में तैनात एएनएम ज्ञानमती पत्नी राम भवन निवासी हटवा अब्बासपुर का बीती रात अचानक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, मध्य रात्रि के करीब उनको अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग तत्काल उन्हें जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। उनके आकस्मिक निधन से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.