बेगुसराय, जुलाई 30 -- नावकोठी,निज संवाददाता। पीएचसी अधीनस्थ सभी एपीएचसी तथा एचएससी पर तैनात एएनएम की बैठक पीएचसी में गुरुवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने की। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त भारत बनाना विभाग का लक्ष्य है। इसके लिए स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर आने वाले संदिग्ध का अधिकाधिक जांच करने का निर्देश दिया। गैर संचारी रोग पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान संचालित होना है। इसकी तैयारी में लग जाने पर बल दिया। एचएससी में आने वाले रोगियों को दी जाने वाली दवा आदि को अपलोड करने पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : सुरक्षित मातृत्व से ही स्वस्थ समाज की नींव, हर गर्भवती तक पहुंचे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य से...