पटना, अप्रैल 8 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 4954 एएनएम कर्मियों को नियुक्ति पत्र देना राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इन नियुक्तियों से जहां एक ओर हजारों बेटियों को आत्मनिर्भरता एवं सम्मानजनक आजीविका का अवसर प्राप्त हुआ है, वहीं उनके परिवारों में भी नए उत्साह एवं खुशियों का संचार हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...