पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। ऑल इंडिया पंजाबी वेलफेयर काउंसिल के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ पीजी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हजारा क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम की तैनाती की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित क्षेत्र की आबादी करीब 18 से 20 हजार है, जहां चार उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, लेकिन वर्तमान में एक भी एएनएम तैनात नहीं है। इसके चलते बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और प्रसव सेवाओं में गंभीर दिक्कतें आ रही हैं। परमजीत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की यह स्थिति चिंताजनक है और जल्द से जल्द एएनएम की नियुक्ति जरूरी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने एएनएम की तैनाती के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.